जहानाबाद: 16 जुलाई को जहानाबाद में निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, हाथी-घोड़े और संकीर्तन मंडलियां बनेंगी आकर्षण
जहानाबाद। श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा संचालित अलगना चौक स्थित श्री राम-जानकी मंदिर से 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ एवं सर्वेश्वर भगवान की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में हाथी, घोड़े तथा अयोध्या और वृंदावन से आने वाली संकीर्तन मंडलियां शामिल होंगी। मंदिर के महंत कन्हैया दास महाराज ने श्रद्धालुओं से आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।