भोरे: हुस्सेपुर में आयोजित ग्राम सभा में वंशावली का हुआ सत्यापन, भुमि सर्वेक्षण कार्य के लिए रैयतों को मिली अहम जानकारी
भोरे प्रखंड के हुसेपुर पंचायत भवन में भूमि सर्वेक्षण कार्य को प्रदर्शित तरीके से पूरा करने के उद्देश्य से ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में वंशावली सत्यापन का कार्य किया गया। इस ग्राम सभा में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि लोकेश नाथ तिवारी, सरपंच लाल बाबू शाह सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि व रैयत किसान शामिल हुए । किसानों को जानकारियां दी गई।