खलीलाबाद: खलीलाबाद नगर पालिका में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर अध्यक्ष जगत जायसवाल ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी
खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था की शिकायतों को लेकर अध्यक्ष जगत जायसवाल ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। कई स्थानों पर गंदगी और सफाई में लापरवाही मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई तथा नियमित सफाई के निर्देश दिए। अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।