जगदलपुर: जिला कार्यालय में समय सीमा की बैठक संपन्न, नियद नेल्लानार योजनान्तर्गत लक्षित योजनाओं पर कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश
कलेक्टर हरिस एस ने नियद नेल्लानार सर्वे रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए नियद नेल्लानार के अन्तर्गत 36 योजनाओं के लाभान्वित या हितग्राहियों की जानकारी पोर्टल पर एन्ट्री करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर हरिस एस मंगलवार को शाम 6 बजे जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक ली।