सुल्तानपुर: नाबालिग बच्चों के हाथों शहर की सड़कों पर खतरे के बीच दौड़ रहीं जिंदगियां, सुलतानपुर में यातायात निरीक्षक ने पकड़ा नाबालिग
सुलतानपुर शहर में नाबालिग बच्चे ई-रिक्शे चलाते नज़र आ रहे हैं।ई-रिक्शे के चालक के रूप में 18 वर्ष से कम उम्र वाले बच्चों को फर्राटे भरते देखा जा सकता है। ऐसे ही एक बच्चे को आज यातायात निरीक्षक चंद्रभान वर्मा ने पकड़ा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।