लखीसराय: हलसी थाना क्षेत्र के खैरमा गांव में असामाजिक तत्वों ने खलिहान में आग लगा दी, फसल जलकर राख हो गई
हलसी थाना क्षेत्र के खैरमा गांव में होलिका दहन के दौरान आसामाजिक तत्वों ने बीती रात्रि 12:10 पर रामप्रवेश सिंह के खलिहान में आग लगा दी जिससे वहां रखा फसल जलकर राख हो गया इस दौरान पशुओं के लिए रखा गया चारा भी जल गया, आग लगते ही गांव में हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया