सिगरा स्थित शहीद उद्यान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 45 जोड़ों का हुआ विवाह, महापौर ने किया स्वागत
Sadar, Varanasi | Mar 12, 2025 मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अन्तर्गत नगर निगम, वाराणसी द्वारा शहीद उद्यान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में 45 जोड़ों का विवाह किया गया। नगर निगम, वाराणसी द्वारा सभी जोनल अधिकारियों के माध्यम से वैवाहिक जोड़ों को चिन्हित किया गया था। योजना के अन्तर्गत 51 जोड़ो के द्वारा अपना पंजीकरण कराया गया था।