वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने गुलाब और गुला से खेली होली, हिंदू महिलाओं ने गाए होली के गीत
Sadar, Varanasi | Mar 12, 2025 वाराणसी। मुस्लिम महिला फाउण्डेशन एवं विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मुस्लिम महिलाओं का होली उत्सव लमही के सुभाष भवन में आयोजित किया गया। गुलाब की पंखुड़ियां, हरे लाल गुलाल और गुलाब जल का मिश्रण मिलाकर होली में प्रेम का रंग बनाया गया था।