कोडरमा: तिलैया थाना के सामने केंद्रीय मंत्री ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए
झुमरीतिलैया स्थित झारखण्ड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग भवन परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर खादी वस्त्रों की खरीदारी कर स्वदेशी संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।