कोडरमा: कोडरमा स्टेशन से लोहा चोरी करते एक व्यक्ति को तिलैया पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी का लोहा बरामद
तिलैया थाना के गस्ती दल द्वारा रेवले ओवर ब्रिज के सामने हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति को उजला रंग का प्लास्टिक के बोरा में कुछ ले जाते हुए पाया गया। गस्ती पदाधिकारी को संदेह होने पर उसे पुछताछ करने हेतु रोकना चाहा तो वह व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, परन्तु सशस्त्र बल द्वारा उसे पकड़ लिया गया।