अनूपपुर: भालूमाड़ा थाना क्षेत्र: डीआईजी जांच में देरी से फरियादी भयभीत, पुलिस पर निगरानी के आरोप
फरियादी संग्राम सिंह, निवासी बदरा, ने शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद से ही पुलिस द्वारा उस पर नजर रखी जा रही है। उनके अनुसार, पुलिस उनके कॉल डिटेल खंगाल रही है और गाड़ी के फास्ट टैग के माध्यम से उनके आने-जाने की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही उनके व्यापार स्थल में नजर रखी जा रही हैं।