बेगमगंज: रजपुरा में सड़क-पुलिया निर्माण पर सवाल, ग्रामीणों ने घटिया काम का लगाया आरोप
रायसेन जिले के बेगमगंज लोक निर्माण विभाग अंतर्गत ग्राम रजपुरा में सिलवानी से जुड़े क्षेत्र में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सांसद निधि से जुड़े पुराने टैंकरों का उपयोग कर घटिया निर्माण सामग्री लगाई जा रही है।