बिशुनपुरा: विशुनपुरा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल से बरामद मोबाइल असली मालिक को सौंपा
विशुनपुरा थाना पुलिस ने सीइआईआर पोर्टल की मदद से गुम हुए एक मोबाइल फोन को बरामद कर उसके वास्तविक धारक को सौंप दिया। बरामद मोबाइल बरडीहा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी जियाउल हक अंसारी का था। मोबाइल फोन पाकर वह काफी खुश हैं। बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए विशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर लोगों को तुरंत इसकी सू