सिहोरा: गोसलपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
गोसलपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए जांज शुरू कर दी है। जांज में परिजन के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गोसलपुर पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर 10 सिहोरा निवासी अमित कुमार दहिया ने सूचना दी कि उसकी छोटी बहन काजल दहिया ने सन 2016 में गोसलपुर निवासी योगेंद्र शाही से कोर्ट मैरिज की थी।