भीलवाड़ा: एएनटीएफ और हमीरगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 96 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ महाराष्ट्र का तस्कर गिरफ्तार
राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और हमीरगढ़ थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात्रि को संयुक्त कार्रवाई करते हुए एनएच-48 स्थित बनास नदी पुलिया के पास से 96 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी (मेफेड्रोन) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये कीमत आंकी जा रही है।