गभाना: चंडौस में दंपती की अनूठी कावंड बनी आकर्षण का केंद्र, बेटियों को कांवड़ में बिठाकर दे रहे बेटी संरक्षण का संदेश
सावन के पावन महीने में भक्ति का एक ऐसा अनोखा रंग देखने को मिला है, जिसने आस्था के साथ-साथ पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। हरिद्वार से लौट रहे एक कांवड़िया दंपती की अनूठी कांवड़ रविवार को कस्बा चंडौस में लोगों के बीच भारी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।