कोरांव: कोरांव में ब्लॉक मुख्यालय से मुख्य गोल चौराहे तक निकाला गया कैंडल मार्च, छात्रों के मुआवजे की मांग
कोरांव बाजार में सोमवार शाम दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले छात्रों के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च पेपर लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शन पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग को लेकर आयोजित किया गया था। कैंडल मार्च कोरांव ब्लॉक मुख्यालय से ल कोरांव बाजार के मुख्य चौराहे तक गया।