संडीला: अहिरी थोक माधव मार्ग की मरम्मत के इंतजार में ग्रामीण, हर दिन कर रहे खतरे का सफर
Sandila, Hardoi | May 20, 2026 हरदोई के अहिरोरी विकास खंड की ग्राम अहिरी से थोक माधव की सड़क पिछले करीब 25 वर्षों से बदहाली का दंश झेल रही है। गांव तक पहुंचने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिससे ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि स्कूल बस और वैन गांव में आने से कतराती हैं।