सिवनी: कलेक्टर नेहा मीना मेधावी छात्रों से मिलीं, कलेक्ट्रेट में सम्मान कर बढ़ाया हौसला
Seoni, Seoni | Apr 17, 2026 सिवनी में कलेक्टर नेहा मीना ने बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर स्थान पाने वाले मेधावी विद्यार्थियों से कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में शुक्रवार को आत्मीय मुलाकात की। छात्रों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने उन्हें जिले और देश का भविष्य बताते हुए कड़ी मेहनत और लक्ष्य पर फोकस रखने की प्रेरणा दी।