जगाधरी: हमीदा में नवविवाहित महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लिया
मृतका के चाचा चाची ने ससुराल पक्ष पर तंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के शवग्रह में रखवा दिया है। 8 महीने पहले ही मृतका की शादी हुई थी। जिसके बाद उसके माता-पिता को सूचित कर दिया है। पुलिस ने जानकारी देते बताया माता-पिता के आने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।