जगाधरी: जगाधरी की गौशाला में हरियाणा के पूर्व मंत्री चौधरी कंवरपाल ने गोपाष्टमी पर गौ माता की पूजा की
गौशाला में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी कंवरपाल ने बताया कि उनकी सरकार के अंदर गौशाला की स्थिति को सुधारने के लिए अनुदान भी दिया गया। आज कई गौशाला बड़ी अच्छी स्थिति में है। आज मैं यहां पर गौ माता की पूजा करने पहुंचे थे। गोपाष्टमी का त्योहार पूरे देश में मनाया जा रहा है क्योंकि हम हिंदू गौ माता को अपनी मां मानते हैं।