बहराइच: टिकोरा मोड़ के पास सीतापुर मार्ग से 41.602 ग्राम अवैध गांजा के साथ 5 अभियुक्तों को कोतवाली देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात बृजेंद्र कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा टिकरा मोड़ के पास सीतापुर मार्ग से 41.602 ग्राम अवैध गांजा के साथ पांच अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मेडिकल परीक्षण करने के उपरांत न्यायालय रवाना कर दिया गया है।