बहराइच: सीतापुर रोड से 41 किलो गांजा के साथ पांच अभियुक्त गिरफ्तार,कोतवाली देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली देहात पुलिस ने जांच के दौरान 5 लोगों को 41किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह सभी सूटकेस में गांजा भरकर कहीं बिक्री के लिए जा रहे थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया ने बताया कि कोतवाल देहात बृजेश कुमार मिश्रा और टीम मादक पदार्थों की तस्करी के लिए जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने टिकोरा मोड़ सीतापुर रोड से 5 लोगो को गिरफ्तार किया