बहराइच: मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी सहित दो ने खाया जहर,अस्पताल में इलाज जारी,दोनों की हालत गंभीर
मोतीपुर थाने के एक गांव में एक किशोरी व एक बालिका जंगल से घर आई। तो दोनों की हालत बिगड़ने लगी। हाथ पैर ऐंठ गए। मुंह से झाग निकल रहे थे। दोनों के परिजनों ने उन्हे मोतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दोनों की हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज कर बहराइच अस्पताल रेफर कर दिया। इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन के द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस जांच में जुट गई है।