शाजापुर: ग्राम पनवाड़ी में हुए विवाद मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, गांव में शांति, पुलिस बल तैनात
सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पनवाड़ी में रविवार को एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया था।पुलिस द्वारा मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को पनवाड़ी में शांति रही और गांव में पुलिस बल तैनात रहा। यहां के बाजार भी सोमवार को बंद रहे। इसके अलावा बंजारों के डेरा रामनगर गांव जाने वाले रास्ते पर भी पुलिस बल तैनात रहा।