शाजापुर: बेरछा में सुंदरसी नाके पर एक व्यक्ति की लाश मिली, पुलिस कर रही मामले की जांच
बेरछा में सोमवार को सुंदरसी नाके पर तलेनी निवासी अंबाराम सिंह उम्र 57 वर्ष का शव मिला। बेरछा थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने बताया तलेनी निवासी अंबाराम सिंह अपने भानजे के पास रह रहा था। उसे दमे की शिकायत थी। अष्टमी पूजन के लिए वह खामखेड़ा गया हुआ था। वहां से लौटकर रविवार को बेरछा आया और शराब खरीदकर पीकर वहीं सो गया।