शाजापुर: सार्थक एप से उपस्थिति दर्ज कराने का विरोध, कलेक्ट्रेट कार्यालय में नायब तहसीलदार को सचिव और सहायक सचिवों ने सौंपा ज्ञापन
जिले में सचिव और सहायक सचिव जिला संगठन ने सार्थक एप से उपस्थिति दर्ज करने के विरोध में सोमवार को तहसीलदार नाहिद अंजुम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मांग की गई है कि हमारे कार्य की कोई वैध समय सीमा निश्चित नहीं है,समय-समय पर हम कार्यालयीन समय के बाद भी कार्य करते है और शासकीय अवकाश हो या शाम हो जब भी कोई काम करना होता है उसे पूर्ण करते है।