शाजापुर: शाजापुर की कृषि उपज मंडी में प्याज की हुई बंंपर आवक, लहसुन के दाम में आई गिरावट
सोमवार को शाजापुर कृषि उपज मंडी में चार दिन अवकाश के बाद खुली। मंडी में प्याज की बंफर आवक हुई और लहसुन के दाम में गिरावट देखी गई। सोमवार शाम छह बजे प्राप्त जानकारी अनुसार मंडी में प्याज की 11 हजार 293 कट्टे आवक हुई।जो 800 रुपए से लेकर 4100 रुपए क्विंटल तक बिकी। वहीं लहसुन की 500 कट्टे आवक हुई। लहसुन सोमवार को 1600 से लेकर 25800 रु क्विंटल बिका।