शाजापुर: हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान पर मंगलवार को जिले की अंडर-15 जूनियर क्रिकेट टीम के लिए अंतिम 15 खिलाड़ियों का होगा चयन
शाजापुर में 16 अक्टूबर से शुरू हो रही अंतर जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बीते दिनों शाजापुर जिले की अंडर 15 वर्ष आयु समूह की क्रिकेट टीम का चयन के लिए हायर सेकेंडरी मैदान ट्रायल रखा गया था।जिससे अंडर 15 आयु वर्ग के 35 क्रिकेट खिलाड़ीयो में से प्रदर्शन के आधार पर 22 का चयन किया गया था अब इनमें से अंतिम 15 खिलाड़ियों का मंगलवार को चयन किया जाएगा।