सोहागपुर: छतवई गांव में झाड़ियों में अज्ञात कारण से आग लगी, नगर पालिका का दमकल दस्ता मौके पर पहुंचा, आग पर काबू पाया गया
शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छतवई गांव में अज्ञात कारण से झाड़ियों में आग लग गई आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने नगर पालिका के फायर अमले को दी सूचना लगते ही नगर पालिका का फायर अमला बुधवार को लगभग 1:00 बजे मौके पर पहुंचा और झाड़ियों में लगी आग पर काबू पा लिया है,इस दौरान नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे हैं।