सोहागपुर: सिंहपुर थाना क्षेत्र के वन चौकी के पास झाड़ियों में आग लगने की घटना, नगर पालिका का दमकल दस्ता मौके पर पहुंचा
शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वन चौकी के पास अज्ञात कारण से झाड़ियों में आग लग गई आग लगने की सूचना वन विभाग के लोगों ने नगर पालिका के फायर अमले को दी सूचना लगते ही नगर पालिका का फायर अमला मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पा लिया है,पुलिस ने यह जानकारी बुधवार को लगभग 1:30 बजे दी है,हालांकि इस आगजनी की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।