बखरी: बखरी वार्ड नंबर 13 की छात्रा प्रज्ञा प्रांजल को एमटीएस में मिली बड़ी सफलता
कैटिगरी वन सामान्य श्रेणी में अखिल भारतीय स्तर पर उसे 253वां रैंक हासिल हुआ है। बखरी की बेटी अब दिल्ली के ईडी दफ्तर में अपनी सेवा देगी। प्रज्ञा ने सरस्वती शिशु मंदिर से अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। वहीं महिला महाविद्यालय भागलपुर से उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त किया