बंजरिया: पीएचसी बंजरिया द्वारा पोलियो कार्यक्रम में छूटे 6500 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई
पीएचसी बंजरिया द्वारा पोलियो कार्यक्रम के दौरान छूटे सभी 65 सौ बच्चों को शुक्रवार पोलियो की खुराक दी गई। बीसीएम ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं के हड़ताल के कारण प्रथम,द्वितीय व तीसरे दिन कार्य प्रभावित हुआ था। शुक्रवार को कुल 58 टीम बना कर घर घर भेजा गया। जहां टीम द्वारा सभी गांव व घर के छूटे बच्चो को पोलियो की दवा खिला कर सुरक्षित किया गया।