विदिशा: नटेरन के गूलरखेड़ी से पति-पत्नी कुत्ते को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, इलाज न होने की शिकायत की
सोमवार शाम 4 बजे नटेरन तहसील के गूलरखेड़ी मे रहने वाले गोवर्धन सिंह गुर्जर उनकी पत्नी प्रभा गुर्जर छोटे से कुत्ते को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने बताया कि एक आवारा कुत्ते ने उनके पालतू कुत्ते को चोट पहुंचाई है 3 दिन से इलाज न होने से वह काफी परेशान है नटेरन शमशाबाद में इलाज कर लिया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ इसी की शिकायत लेकर में कलेक्ट्रेट आए थे।