टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा यातायात व्यवस्था में सुधार लाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारी को सघन वाहन चेकिंग हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा बुधवार को सघन वाहन चेकिंग की गई। पुलिस में 267 वाहनों को चेक किया और 45 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई।