मौजमाबाद: सिंगोद कला स्थित जमवाय माता मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने दान पत्र और नकदी की चोरी की, CCTV में कैद तस्वीरें
सिंगोद कला स्थित जमवाय माता मंदिर में एक बार फिर चोरी की वारदात सामने आई है। बाइक सवार दो युवकों ने मंदिर का ताला तोड़कर दान पात्र में रखी नकदी चोरी कर ली। घटना से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। जानकारी के अनुसार देर रात दो युवक बाइक पर सवार होकर मंदिर पहुंचे और मंदिर का ताला तोड़कर दान पात्र से नकदी चुरा ले गए। वहीं घटना एक सीसीटीवी में कैद हो गई।