बैतूल नगर: ग्राम तारा में बैल ने युवक पर किया जानलेवा हमला, सींग मारकर किया लहूलुहान, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तारा में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक बैल ने युवक पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में बैतूल जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। घायल युवक का नाम रितेश सलाम, पिता म