गोइलकेरा प्रखंड के कोतरोगढ़ा गांव में आनंदपुर वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर लगभग 50 पीस साल लकड़ी का बोटा जब्त किया है। जब्त लकड़ियों की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से जंगलों की कटाई कर साल लकड़ी का भंडारण और तस्करी की जा रही है।