दुधि: बभनी में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, सेवाएं ठप, इंडियन बैंक, एसबीआई और ग्रामीण बैंक बंद, 5-डे वर्किंग की मांग
बभनी क्षेत्र में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण इंडियन बैंक चपकी, भारतीय स्टेट बैंक बभनी और उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक बभनी की शाखाएं बंद रहीं। इससे ग्राहकों को बिना काम कराए लौटना पड़ा। बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के संगठनों ने 5-डे वर्किंग (सप्ताह में पांच दिन काम) लागू करने सहित कई मांगों को लेकर यह हड़ताल की है।