नीति आयोग के आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम में औराई ब्लॉक ने जनवरी-मार्च 2025 अवधि की डेल्टा रैंकिंग में देश में 22वां और उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नीति आयोग ने औराई को 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार और जिलाधिकारी को प्रशंसा पत्र भेजा। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने ब्लॉक टीम को बधाई दी।