महिदपुर: महिदपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर मोड़ के पास बेकाबू कार बिजली के खंभे से टकराई
महिदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव शेरपुर मोड़ के पास एक बेकाबू कार बिजली के खंभे से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, कार चालक अपने वाहन को बेहद तेज गति और लापरवाही पूर्वक चला रहा था। इसी दौरान शेरपुर मोड़ के पास चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और कार सीधे सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे में जा घुसी।