धमतरी: व्यापारियों ने धमतरी शहर में हो रही चाकूबाजी की घटना के विरोध में एवं विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
धमतरी चेंबर ऑफ कॉमर्स के व्यापारियों का कहना है कि शहर में दिनदहाडे चाकूबाजी की घटना हो रही है। बदमाश चाकू दिखाकर व्यापारियों से रंगदारी वसूली कर रहे है। और नही देने पर चाकू से हमला कर देते है। इसके साथ ही व्यापारियों का कहना है कि भारी वाहनों के चलने के कारण से शहर की सड़के खराब हो रही है। ऐसे में व्यापारियों ने भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की।