धमतरी: इतवारी बाजार में दो युवकों ने किया चाकू बाजी,3 लोग हुए घायल,एक को लेकर कोतवाली थाना पंहुचे दुकानदार
धमतरी शहर के इतवारी बाजार में चाकू बाजी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दो अज्ञात युवक इतवारी बाजार में चाकू लेकर पहुंचे हुए थे।वही दोनों ने दुकानों में जा जाकर चाकू दिखाकर रुपए की डिमांड कर रहे थे।तभी कुछ दुकानदारों ने पैसा देने से मना किया गया।जिसपर अज्ञात लोगों ने दुकानदारों पर चाकू के हमले से करीब तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।