धमतरी: महाराणा प्रताप गार्डन में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की बैठक हुई संपन्न, पानी की समस्या को लेकर हुई चर्चा
विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल जिला धमतरी द्वारा जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे जल जगार योजना को लेकर चर्चा की गई।जिसमें चारों प्रखण्ड के कार्यकर्ता महाराणा प्रताप गार्डन में उपस्थित हुए।कार्यक्रम के अवसर पर जल की उपयोगिता के सम्बंध में चर्चा की गई। जिलाकार्यकारी अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने भूमिगत जल के स्तर के लगातार डाउन होने पर चिंता व्यक्त की।