धमतरी: धमतरी शहर के म्युनिसिपल स्कूल के एक भवन में लगी आग, पुराने फर्नीचर जलकर हुआ राख
आज सुबह म्युनिसिपल स्कूल के एक बिल्डिंग में आग लग गई आग से उस भवन में रखे सारे पुराने फर्नीचर जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने आकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि यह आग दूसरे बिल्डिंग में नहीं पहुंची वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वही आग लगने से आसपास हडकंप मच गया था। स्कूल के शिक्षक घनश्याम पैकरा ने बताया कि आग लगने का कारण का पता नही चल पाया है।