धमतरी: धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा क्षेत्र में तेज आंधी, तूफान और बारिश से बिजली पोल और कई पेड़ उखडे
धमतरी में मानसून आने से पहले मौसम ने करवट बदली है। जिले के सिहावा विधानसभा क्षेत्र में आज तेज, आंधी तूफान के साथ जमकर बारिश हुई है। जिसके कारण से सौ से ज्यादा पेड उखड कर गिर गए। साथ ही कई बिजली के पोल भी टूट गए है। वही घरो और दुकानों में लगे टीना शेड भी तेज आंधी तूफान के चलते उखड गए। इसके साथ ही एक नारियल के पेड में आकाशीय बिजली गिरने के कारण उसमें आग लग गई।