टनकुप्पा: भूमि विवाद समाधान के लिए टनकुप्पा में जनता दरबार आयोजित
शनिवार को टनकुप्पा प्रखंड परिसर में भूमि विवाद के समाधान को लेकर अंचलाधिकारी द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के कई फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अंचलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया