चान्दन: आनंदपुर पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर बांका कोर्ट में न्यायिक हिरासत के लिए भेजा
Chanan, Banka | May 2, 2026 आनंदपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के मांझीडीह एवं सलैया गांव में छापेमारी कर दो वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों वारंटी का शनिवार दोपहर करीब एक बजे सीएचसी कटोरिया में मेडिकल टेस्ट कराया गया। जिसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत के लिए बांका कोर्ट भेज दिया गया।