ऊंचाहार: मदारीगंज के पास कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल, एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया
ऊँचाहार क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर मदारीगंज के पास प्रयागराज की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, घटना में एक ही बाइक पर सवार शिवा सरोज, नितिन मौर्या व कुंदन निवासी झोंकवारा थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़ घायल हो गये, एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से नितिन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।