अशोक नगर: नया खेड़ा गांव में तेंदू पत्ता तोड़ने जा रहे व्यक्ति की जंगल में बाइक फिसली, गंभीर रूप से घायल
अशोकनगर जिले के नयाखेड़ा गांव में तेंदू के पत्ता तोड़ने जा रहे एक बालक चालक की बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से वह घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार नया खेड़ा निवासी प्रताप पुत्र परमानंद लोधी उम्र 45 वर्ष मंगलवार को सुबह 5:00 बजे अपने गांव से जंगल में तेंदू के पत्ता तोड़ने जा रहा था इसी दौरान उसकी बाइक अचानक से अनियंत्रित होकर फिसल गई।